खराब इम्यून सिस्टम से हो रहा कोरोना, इस तरह से बढ़ा सकते हैं इम्युनिटी
कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़ते ही जा रहे हैं। इस समय देश में इस घातक वायरस के चलते 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। दुनियाभर में लाखों लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस रोग से लड़ने में हमें अपने इम्यून सिस्टम को सुधारना होगा। अच्छी इम्युनिटी तुरंत तो नहीं लेकिन कुछ महीनों में पाई जा सकती है। आज हम आपको अपने इम्यून सिस्टम को सुधारने के कुछ टिप्स देंगे।
यह खबर भी पढ़ें- कनिका कपूर के बाद कोरोना पर योगी सरकार की पैनी नज़र
कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को खतरा
कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा शिकार ऐसे लोग बन रहे हैं जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है। अगर हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर है तो कोई भी रोग आसानी से शरीर में हो सकता है। अच्छा इम्यून सिस्टम बैक्टीरियल इंफेक्सन, संक्रमण आदि को रोकने में मददगार होता है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा शिकार ज्यादा उम्र वाले लोग हो रहे हैं, ये वायरस लोग की कमजोर इम्युनिटी का फायदा उठा रहा है। इसलिए हमें अपने इम्यून सिस्टम को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।
ग्रीन टी का कर सकते हैं इस्तेमाल
देश में ग्रीन टी का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। साधारण चाय की अपेक्षा लोग ग्रीन टी लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ग्रीन टी तमाम गुणों से भरी और औषधीय तत्वों का मिश्रण है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करती है। वहीं साधारण चाय की जगह इसमें कैफीन की मात्रा बेहद कम होती है। वहीं इसमें पॉलीफेनॉल्स तत्व भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फ्लेमेटरी होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ग्रीन टी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। दिन में दो से तीन बार इसका प्रयोग करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ते हैं, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है।
यह खबर भी पढ़ें- घर पर रहिए पर घबराने की कोई बात नहीं, आ रही है कोरोना की दवा
रागी, बाजरा और ज्वार
कई ऐसे मोटे अन्न हैं जो हमारी इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें घरों में इस्तेमाल होने वाले रागी, बाजरा और ज्वार आदि शामिल हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से आपकी इम्युनिटी में काफी सुधार हो सकता है। रागी में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। रागी की खीर , रोटी भी बनाई जा सकती है। इससे इम्युनिटी काफी अच्छी होती है। वहीं बाजरा की बात करें तो इसे प्रोटीन के अलावा, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये हमारे शरीर के लिए आवश्यक माने जाते हैं। वहीं बाजरा में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। बाजरे का आटा कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है। ज्वार में प्रोटीन के अलावा कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। यह पाचन में अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग वजन घटाने में भी मददगार होता है। क्यों फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे मोटापे को कम करने में आसानी होती है। जिन्हें गेहूं से एलर्जी होती है उनके लिए ये अच्छा विकल्प है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम भी पाया जाता है। इन तीनों अनाजों के साथ गेहूं के आटे को मिलाकर सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।
यह खबर भी पढ़ें- कोरोना महामारी: जनता कर्फ्यू के बीच लिए गए ये सबसे बड़े फैसले
कच्चा लहसुन
आमतौर पर खाने में प्रयोग होने वाला लहसुन तमाम औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। इस समय व्हाट्सअप पर तमाम ऐसे मैसेज चल रहे हैं जो कोरोना के इलाज में लहसुन को कारगर बता रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि लहसुन एक बार में खाने से आपकी इम्युनिटी बढ़ जाएगी। इसका रोजाना और सही मात्रा में प्रयोग करके आप अपने इम्यून सिस्टम को सुधार सकते हैं। लहुसन का इस्तेमाल खाली पेट अच्छा माना जाता है। लहसुन खून के प्रवाह को सही करता है, जिससे आपका दिल सही तरीके से काम कर सकता है। अगर दिल सही तरीके से काम करेगा तो इससे शरीर के अन्य हिस्सों में रक्त का प्रवाह सही रहेगा और इम्युनिटी सिस्टम भी अच्छा रहेगा। लहसुन में एलिसिन, सल्फर, जिंक और विटामिन ए व ई भी पाए जाते हैं। लहसुन और शहद का एक साथ प्रयोग इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है।
यह खबर भी पढ़ें- लॉकडाउन से ट्रेनों में बढ़ी भीड़, पीएम मोदी ने दी लोगों को यह सलाह
तुलसी का प्रयोग फायदेमंद
हमारे शास्त्रों में तुलसी के पौधे को औषधीय तत्वों से भरपूर माना गया है। अक्सर सर्दी जुकाम में इसका काढ़ा बनाकर पीने की सलाह दी जाती है। तुलसी की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल, एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त होती हैं। इसलिए वायरस में इसका प्रयोग किया जाता है। सर्दी से बचने के लिए तुलती की पत्तियों को काली मिर्च, मिश्री आदि के साथ पकाकर इसका काढ़ा बनाना चाहिए। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करने में मदद करती है। तुलसी की पत्तियों का प्रयोग सांस की दुर्गंध रोकने के लिए भी किया जाता है। एंटीबैक्टीरियल होने के कारण चोट लगने पर इसके घाव में फिटकरी के साथ मिलाकर बांधने से संक्रमण का खतरा टलता है और जलन और दर्द में भी राहत मिलती है। रोजाना तीन से चार तुलसी की पत्तियां खाने से इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...