इस तरह रखें पालतू जानवरों का पूरा ख्याल, कोरोना से वे भी नहीं हैं सेफ
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बना हुआ है। अभी तक इससे लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं हजारों लोग मौत का शिकार हो गए हैं। इसको लेकर हर देश एहतियात बरत रहा है। भारत में भी इस वायरस की भयावहता को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया हैं। इंसान खुद तो अपने को बचाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच पालतू जानवरों का ख्याल रखना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको पालतू जानवरों की सुरक्षा के बारे में बता रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें- झूठी खबरों से सावधान, कहीं आपके मोबाइल पर भी नहीं आए ये फेक मैसेज
कुत्ते में पाया गया है कोरोना संक्रमण
अगर आप सोच रहे हैं कि कोरोना वायरस केवल इंसानों को ही होता है तो आप गलत समझ रहे हैं। ये पालतू जानवरों को भी हो सकता है। दरअसल कोरोना वायरस के बारे में माना जाता है कि ये जानवरों से ही फैला है। जिसने बाद में इंसानों को अपना शिकार बनाया है। चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद ये कई देशों में फैल गया। पालतू जानवरों में सबसे पहले कोरोना वायरस मिलने का मामला हांगकांग में मिला है। वहां एक पालतू कुत्ते में कोरोना संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई है। मीडिया की खबरों के अनुसार ये कुत्ता एक 60 साल की महिला का था। जिसमें कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद उसकी जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अब इस कुत्ते का इलाज अलग से किया जा रहा है। एक राहत की बात ये है कि कुत्ते में कोरोना की संक्रमण की तीव्रता काफी कम है।
यह खबर भी पढ़ें- कोरोना का कहर: दिग्गज अभिनेता टॉम हैंक्स चपेट में, भारत ने उठाया ये बड़ा कदम
बाहर न निकलने दें
पालतू जानवरों को भी कोरोना वायरस का उतना ही खतरा है, जितना आप इंसान को है। इसलिए जिस तरह आप अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। वैसी ही जानवर की भी कीजिए। पालतू जानवरों को बाहर कतई न निकलने दें। उन्हें कोरोना होने का सबसे बड़ा खतरा बाहर निकलने से ही है। क्योंकि इंसान जितने तरीके के बचाव के उपाय कर सकता है, जानवरों में उतने संभव नहीं है। आप कुत्ते के ऊपर मास्क और हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसलिए उनकी साफ-सफाई का ख्याल रखें। सुबह उन्हें नहलाएं, वैसे कुत्तों को साधारण रूप से हफ्ते में 3 बार ही नहलाना चाहिए। इस समय पालते जानवरों से थोड़ी दूरी बनाए रखें। अगर कुत्ते में किसी भी प्रकार का सर्दी जुकाम का लक्षण नजर आ रहा है तो पशु चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
पशु चिकित्सक से करें सम्पर्क
अगर आपको घर में कुत्ते या बिल्ली पालने का शौक है तो उसकी जांच भी जरूर कराएं। उनका स्वस्थ्य रहना आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। हर छह महीने पर उनका मेडिकल चेकअप जरूर कराएं। साथ ही पालतू जानवरों में अक्सर कीड़े लगने की समस्या हो जाती है। इसलिए उन्हें इसके लिए पशु चिकित्सक की ओर से दी गई दवा जरूर दें और साफ-सफाई का ख्याल रखें। वहीं उनमें रैबीज का संक्रमण न हो इसके लिए उन्हें टीके जरूर लगवाएं। इससे परिवार के अन्य सदस्य से सेफ रहेंगे।
यह भी पढ़ें :कोरोना वायरस : अमेरिकी डॉक्टर्स ने बताए चेहरे पर हाथ लगाने से बचने के तरीके
घर में कराएं व्यायाम
इस समय घर से बाहर न निकलने का सबसे बुरा पालतू जानवरों को भी हो रहा है। विशेषकर कुत्तों को टहलाना जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करें कि उन्हें घर पर शारीरिक श्रम कराया जाए। आप घर के आंगन में एक बॉल लेकर कुत्तों को पकड़ने के लिए ट्रेंड कर सकते हैं। इससे उनका शारीरिक श्रम भी हो जाएगा। उन्हें फिट रखने के लिए उनके साथ खेलना भी जरूरी है।
खाने का रखें विशेष ख्याल
इंसानों की तरह पालतू जानवरों की डायट भी काफी जरूरी होती है। आमतौर पर इंसान हरी सब्जी का सेवन करता है, जो उनके शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट को बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन कुत्ते या बिल्लियां हरी सब्जी नहीं खाते इसलिए इनकी डायट अलग होनी चाहिए। बाजार में कुत्तों और बिल्लियों के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बिकते हैं। जिसमें जानवरों के हिसाब से आवश्यक पोषक तत्व शामिल होते हैं। हम ऐसे पदार्थों का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर आप अपने पालतू जानवरों को मांस खिला रहे थे तो अभी सावधानी बरतें। उन्हें इसके विकल्प के रूप में चीज, पीनट बटर भी खिला सकते हैं। जिसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। जानवरों को ओटमील भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- जानें क्या है महामारी एक्ट, क्यों होती है गिरफ्तारी, पढ़ें कानूनी प्रक्रिया
इंसानों की तरह इन्हें भी हो सकती हैं ये बीमारियां
इंसानों की तरह कुत्तों या बिल्लियों के भी वजन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। वजन बढ़ने से जैसा नुकसान इंसानों को होता है वो पालतू जानवरों को भी हो सकता है। उन्हें भी बढ़ते वजन की वजह से दिल की समस्या, आर्थ्राइटिस भी हो सकता है। कुत्तों में भी इंसानों की तरह की मोतियाबिंद की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इन्हें भी स्लिप डिस्क, कैल्शियम गाउट, हिप और कोहनी डिसप्लेसिया, क्रोनिक पैनक्रियाइटस आदि बीमारियां हो सकती हैं। अगर आपके घर में कुत्ता पला है तो सबसे ज्यादा ख्याल उसके मुंह की सफाई का रखें, इससे उनमें तो संक्रमण का खतरा कम ही होगा, आपका परिवार भी स्वस्थ रहेगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...