तस्वीरों में देखिए ईशा अंबानी की शादी, सचिन से हिलेरी क्लिंटन तक पहुंचे ये मेहमान
देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं। ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल के साथ हुई। इस दौरान मुंबई स्थित अंबानी के घर एंटीलिया इमारत में पीरामल परिवार धूमधाम से बारात लेकर पहुंचें। अंबानी परिवार की ओर से मुकेश, अनिल, आकाश और अनंत ने बारात का स्वागत किया। इस ग्रैंड शादी में देश-दुनिया की कई हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, दूसरी ओर ईशा और आनंद इतने खूबसूरत लग रहे थे कि इस दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी से शायद ही किसी की नजर हटे। यहां देखिये दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें...
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
ईशा और आनंद बेहद प्यारे लग रहे हैं। यह शादी मुंबई में स्थित अंबानी के घर 'एंटीलिया' से हुई। 27 फ्लोर के इस घर को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है।
इस तस्वीर में ईशा और आनंद एक-दूसरे का अभिवादन कर रहे है।
यह तस्वीर भी शादी की रस्में निभाए जान के दौरान की है। ईशा के पास उनकी मां नीता अंबानी बैठी हुई नजर आ रही हैं।
अंबानी परिवार के इन खुशियों भरे पलों में शामिल होने अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन पहुंचीं।
शादी समारोह में सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ नजर आएं।
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ कुछ इस अंदाज़ में इस मौके पर नज़र आईं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मौजूदगी भी बेहद स्पेशल रही। दोनों ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी इस मौके पर काफी कूल नज़र आये। आप देख सकते हैं क्यूट आराध्या ने भी इस ख़ास शादी के मौके पर लहंगा पहना है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'
वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम
पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन
पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...