कांग्रेस के शान्ति मार्च को रोका तो धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी
दिल्ली में हिंसा को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस मामले में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उपस्थित थे। इस बैठक में दिल्ली की हिंसा में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस ने दिल्ली में एक शांति मार्च का भी आयोजन किया, जिसको पुलिस ने जनपथ में ही रोक लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गईं।
यह खबर भी पढ़ें- आजम परिवार के जेल जाने के बाद सपा ने कहा, 'हमें अदालत पर विश्वास है'
पीड़ितों की मदद की अपील
कांग्रेस की ओर से बुधवार को दिल्ली में शांति मार्च रखा गया था। जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल थीं। इस शांति मार्च को जनपथ में ही रोक दिया गया। जिसके बाद प्रियंका पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में एक्शन लेना चाहिए। जो दंगे का शिकार हुए हैं उनकी मदद की जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि पीड़ित लोगों की मदद की जाए। ये हमारा फर्ज है कि देशवासियों को जागरूक किया जाए। हमारा धर्म अहिंसा है। हिंसा से केवल लोगों का ही नुकसान होता है।
यह खबर भी पढ़ें- उद्धव बोले- कांग्रेस और एनसीपी से बात करने के बाद लिया सीएए-एनपीआर पर स्टैंड
अमित शाह से मांगा इस्तीफा
पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस की नाकामी का मुद्दा उठाया। उन्होंने दिल्ली में सेना तैनात करने की बात कही। साथ ही सोनिया ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस की ओर से कई सवाल भी उठाए।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...