कैसा होगा आपका वर्ष 2020 जानिये अपनी राशि के बारे में
कैसा होगा आपका वर्ष 2020 ये जानने के लिए आप अपनी राशि को यहाँ पढ़ सकते है। नए वर्ष में आपका स्वास्थ्य कैसा होगा, आपकी व्यापारिक स्थिति कैसी होगी आपको इस वर्ष नया क्या मिल सकता है ये सब जानने के लिए पढ़िए ज्योतिषाचार्य डॉ एस डी मिश्रा और ज्योतिषाचार्य आचार्य देव द्वारा बताई गई राशिफल।
बाराबंकी का नाम ऊंचा करने वाली छात्रा को बनाया गया एक दिन का बीईओ
मेष :
मेष राशि के जातकों को इस वर्ष के शुरुवात में थोड़ा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना पड़ेगा। ब्लड से सम्बंधित आपको बिमारी हो सकती है। आपको 23 जनवरी के बाद एक सुखद समाचार मिलेगा। जो जातक काम करते है व्यवसाय करते है उनको लाभ होने की संभावना है। आपके पिछले चार महीने के सारे रुके हुए काम शुरू हो जायेंगें। आपको मात्र पक्ष से कुछ कष्ट हो सकता है। आपकी संतान संबंधी समस्याएं दूर हो जाएँगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में बहुत अच्छा संयोग है। पत्नी के साथ आपके मधुर सबंध रहेंगें जो जातक किसी से प्रेम करते है या संबंध किसी कारण से छूट गए थे तो वो वापस से बनेगें।
वृषभ :
जो जातक इस राशि के है उनको इस वर्ष के जनवरी माह से ही लाभ दिखने लगेगा। आपके पिछले सारे रुके हुए काम में अब कोई बाधा नहीं आएगी। आपको जनवरी माह से लेकर मार्च तक कई छोटी छोटी यात्राएं करनी पद सकती है। जिनसे आपको कुछ कष्ट भी मिल सकता है। आपको भगवान् विष्णु का पूजन करना चाहिए इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। आपके व्यक्तिगत संबंधों में कुछ समस्याएं अभी रहेंगी, यदि आपकी पत्नी है या आपकी कोई प्रेमिका है तो आपसे उनका मनमुटाव अभी मार्च माह तक या उससे लंबा भी खिंच सकता है। सितंबर माह से लेकर दिसंबर माह तक आपको कुछ मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उन्हें लाभ होगा। आपको "ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँडायै विच्चै" मंत्र का जाप करना चाहिए, इस जाप से आपको लाभ मिलेगा।
सेवानिवृत्त शिक्षिका ने पेश की नजीर, स्कूल निर्माण के लिए दान दी 4 करोड़ की जमीन
मिथुन :
इस राशि के जातकों को इस पूरे वर्ष में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आपको किसी भी निर्णय को लेने में समस्या होगी। लेकिन आपके साथ अच्छी बात ये है कि इस वर्ष आप जो भी कार्य करेंगें वो सभी अच्छे होंगें। यदि आप व्यापार करते है तो इस वर्ष आपके साथ यदि कोई पार्टनर के रूप में जुड़ना चाहता है तो उससे आपको बहुत लाभ होगा। इस राशि के जातकों के पति या पत्नी के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगें या जिनकी शादी नहीं हुयी है उनकी शादी इस वर्ष होने की पूरी संभावना है। न्यायालय में यदि कोई मामला आपका अटका हुआ है तो उसमें आपको विजय प्राप्त होगी। आपको पेट से लेकर कोई बिमारी हो सकती है। आकस्मिक धन भी आपको कही से मिल सकता है।
कर्क :
आपके व्यवहार के कारण आपको थोड़ा सा दिक्कत हो सकती है। आप बहुत अच्छे और जल्दी से दूसरों पर विश्वास कर लेते है ये आपके लिए बड़ी समस्या है। इस वर्ष आप दोस्ती बहुत सोच समझ कर ही कीजिये। यदि आपके दाम्पत्य जीवन में कोई समस्या अभी तक रही है तो वो अब आगे नहीं रहेगी। इस वर्ष आपको यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती है। सितम्बर दिसंबर माह तक का समय आपको आर्थिक दृष्टि से नुक्सान पहुंचा सकता है। आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए साथ ही आपको सफ़ेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आप कोई कार लेने का भी मन बना रहे है तो आपको सफ़ेद रंग की ही कार लेनी चाहिए, आपको सफ़ेद रंग का चन्दन भी लगाना चाहिए।
एक ऐसा ड्राइवर जिसने गरीबों के लिए अपने ऑटो को बना दिया एंबुलेंस
सिंह :
इस राशि के जातकों को 15 जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक अपने स्वास्थय का बहुत ध्यान रखना होगा। आपको अपने पिता के भी स्वास्थय का बहुत ध्यान रखना चाहिए। आपकी पत्नी के द्वारा किये गए काम से आपको लाभ होने की संभावना है। लेकिन इस वर्ष में आपको दो या तीन महीने में पत्नी से मनमुटाव भी हो सकता है। आपके सभी रुके हुए काम इस वर्ष हो जाएंगें। आपको वाहन का व्यापार करने से लाभ हो सकता है। जून के बाद आपको स्थान बदलने से व्यापार में लाभ होगा, आपके कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। अप्रैल से मई के बीच आपको स्वास्थय में समस्या हो सकती है। आप इस वर्ष धन का निवेश जहाँ भी करें उसको बहुत सोच समझ कर करें। आपको संतान पक्ष से लाभ मिलेगा, आपकी संतान को नौकरी मिल सकती है। आपको बजरंगबांण का पाठ करना चाहिए इससे आपको बहुत लाभ होगा।
कन्या :
इस राशि के वो जातक जो मकान लेने के बारे में सोच रहे है वो इस वर्ष मकान ले सकते है। पिछले वर्ष में आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास इस वर्ष अगस्त से नवंबर में पूरे होंगें। कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। सितम्बर के बाद आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगें। आपकी राशि में ग्रहों का परिवर्तन हो रहा है जिसका लाभ आपको मिलता दिखाई दे रहा है।
तुला :
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष पहले के वर्ष से ज्यादा अच्छा रहेगा। 23 जनवरी के बाद आपके लिए शुभ समय है क्यों कि आपकी राशि में शनि वापस अपनी ही जगह पर आ रहे है। आपको राजयोग का योग भी बनता दिख रहा है। आपको मकान और वाहन दोनों का योग लेने का बन रहा है। अगर आप कार या बाइक लेना चाहते है तो आप सिल्वर वाइट या ब्लैक कलर की बाइक लें। व्यवसाय करने वालों को भी यह वर्ष आपको बहुत लाभ देने वाला होगा। इस वर्ष शनि आपको बहुत लाभ देने वाला है। आपको शिव भगवान् की पूजा करने से बहुत लाभ होगा।
वृश्चिक :
इस वर्ष आपकी साढ़ेसाती ख़तम हो रही है। 23 जनवरी के बाद से आपको इसका लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपके घर में पहले क्लेश था तो वो इस वर्ष ख़तम होता दिख रहा है जिससे आपको भविष्य में बहुत अच्छी खबर मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों को भी इस वर्ष अपनी मेहनत का लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो ये आपके लिए सबसे अच्छा समय है। मार्च से जून तक का समय आपकी शादी या आपकी लगन के लिए बहुत अच्छा है। मकर संक्रांति के बाद का समय नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा है। आपको बजरंगली भगवान की पूजा करनी चाहिए।
धनु :
आपकी साढ़ेसाती इस वर्ष शुरू हो चुकी है, लेकिन आपको बहुत घबड़ाने की बात नहीं है। आपको कुछ भी क्रय विक्रय करने में सतर्क रहना होगा। आपका स्वास्थय भी इस वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। आपके जो कार्य रुकने शुरू होंगें वो मार्च से जुलाई के बीच में होंगें। आप प्रयास बहुत करेंगें लेकिन आप काम में आगे बढ़ नहीं पायेंगें। मार्च से अप्रैल में प्रोन्नति मिलेगी, आपको अपनी पत्नी का बहुत ध्यान रखना होगा। आपको इस वर्ष बहुत से लोग मिलेंगें जो आपके पार्टनर के रूप में काम करने के लिए हाथ बढ़ायेंगें लेकिन आप ऐसा ना करें। आपको उनसे धोखा मिलता दिख रहा है। आपका भाग्य बहुत अच्छा है लेकिन बस आप किसी विवाद से दूर रहें। आपको किसी इन्फेक्शन से दिक्कत पैदा हो सकती है।
मकर :
आपकी वर्ष के मध्य में शनि की महादशा शुरू हो रही है लेकिन ये आपको हानि नहीं देगा। इस वर्ष आपके इन्वेस्टमेंट में बढोत्तरी होगी जिससे आपको लाभ होगा। आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा, आपके घर में कोई शुभ कार्य होगा। आपके विवाह की भी संभावना बानी हुयी है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको शिव भगवान् की पूजा करनी चाहिए जिससे आपको बहुत लाभ होगा। भाग्य की दृष्टि से भी आपका भाग्य अच्छा है।
कुंभ :
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष साढ़ेसाती शुरू होने की तरफ इशारा कर रहा है लेकिन घबराने की बात नहीं है। यह साढ़ेसाती आपको बहुत कुछ देने वाली होगी। यदि आप विदेश से कोई व्यापार शुरू करना चाहते है, तो आप के लिए यह काम बहुत अच्छा होगा। आपको धन लाभ मिलता भी दिख रहा है। साथ ही आप इनवेस्ट करेंगें उसमें भी आपको बहुत लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है, जिनके बच्चे पढ़ाई में कहीं पीछे थे उनको भी इस वर्ष अपने बच्चों की पढ़ाई से लाभ होगा।
मीन :
यह वर्ष आपको आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति देने वाला है। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उन लोगों को इस वर्ष लाभ मिलता दिख रहा है। मार्च से जून तक का समय आपके लिए बहुत योग्य है। यदि माता पिता का स्वास्थय पिछले वर्ष कुछ गड़बड़ था तो उसमें इस वर्ष बहुत सुधार होता दिख रहा है। प्रतियोगी छात्रों को इस वर्ष नौकरी मिलती दिख रही है। आपको भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...