इस शहर में महिलाओं के लिए बनेगा 'शी कॉरिडोर', मिलेंगी कुछ ख़ास सुविधाएं
बेटियों को हमेशा ही पलकों पर बैठाने वाले केरल राज्य में अब बेटियों के लिए एक और अनोखी सुविधा शुरू होने जा रही है। केरल की राजधानी में नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए स्पशेल गलियारा बनाया जाएगा। महिलाएं यहां खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।
महिलाओं के लिए बनने वाले स्पेशल गलियारे में महिला शौचालय, नैपकिन वेंडिंग मशीन, सीसीटीवी कैमरे और दीवारों पर महिलाओं की कामयाबी की गाथा बयां करने वाले चित्र लगे होंगे। महिलाओं के बनने वाले 'शी कॉरिडोर' में ऐसी व्यवस्थाएं होगी शायद ही और कहीं पर हो। तिरुअनंतपुरम नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले इस कॉरिडोर में महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित भी होगा। इसके लिए भी यहां पर व्यापक व्यवस्था की जाएगी।
शहर के बीचोबीच में होगा 'शी कॉरिडोर'
नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए बनाया जाने वाला शी कॉरिडोर ऐसी जगह पर होगा जहां पर महिलाओं की आवक सबसे ज्यादा हो। इसलिए नगर निगम द्वारा ‘शी कॉरिडोर’ को गवर्मेंट वूमन्स कॉलेज जंक्शन से यहां वजहुथाकॉड के बीच सरकारी कोटनहिल गर्ल्स हायर सकेंडरी स्कूल तक स्थापित करने की तैयारी कर रही है। वीमेन्स कॉलेज और कोटनहिल स्कूल शहर के बीचों बीच स्थित लड़कियों के प्रतिष्ठित संस्थान हैं। महिलाओं को खास सुविधाओं की पेशकश करने के अलावा इसका मकसद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को भी रेखांकित करना है। महिलाओं को खास सुविधाओं की पेशकश करने के अलावा इसका मकसद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को रेखांकित करना भी है। जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के लिए दो करोड़ रुपये निश्चित किए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे से कवर होगा पूरा 'शी कॉरिडोर'
उपमहापौर राखी रविकुमार ने बताया कि पहल का मकसद राज्य की राजधानी को आदर्श महिला सुविधा अनुकूल शहर में तब्दील करना और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। यहां महिला निवासियों के मन में सुरक्षा की भावना को बिठाना है। राखी ने कहा, ‘‘इस परियोजना का मकसद राजधानी को आदर्श महिला सुविधा अनुकूल शहर में तब्दील करना और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। महिलाओं को हमारे शहरों में स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस करना चाहिए।" उन्होंने बताया कि गलियारे में सड़क के दोनों ओर महिलाओं के बैठने की सुविधा होगी और इस पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की नजर होगी। उनके अनुसार इस मार्ग पर एफएम रेडियो, महिला शौचालय और नेपकिन वेंडिंग मशीनें भी होंगी। उनकी माने तो इस परियोजना के लिए दो करोड़ रुपये निश्चित किए गए हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...