2022 तक प्लास्टिक से फ्री होगी ताजनगरी, सरकार चलाएगी ये मुहिम
पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रविवार को यहां से बहुत बड़ा निर्णय लिया गया। ताज के परिवेश में पर्यावरण सुधार की बैठक में निर्णय लिया गया कि ताज महल की कलर स्पेक्टोग्राफी करवाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय संस्कृति, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि ताज महल के संगमरमर की स्टडी कराकर उसके वास्तविक कलर का पता लगाया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण को दशहरा घाट पर यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एरिक सोल्हेम, केंद्रीय संस्कृति, राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा और अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सफाई की। बता दें कि इस बार 'बीट प्लास्टिक पोल्यूशन' रखी गई है। यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के इस कार्यक्रम का मेजबान इस बार भारत है। इसी के तहत टीम के साथ केंद्रीय मंत्री ताजमहल पहुंचे थे।
2022 तक प्लास्टिक फ्री होगा आगरा
इस बार प्लास्टिक फ्री की मुहिम चलाई जा रही है इसी थीम के तहत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मेजबानी कर रहे भारत में इस बार आई यूएनईपी की टीम आई हुई है। इसकी आगरा से शुरुआत करने का मकसद विश्व पटल में ताममहल की अलग ख्याति बनानी भी है। रविवार को स्वच्छ पर्यावरण कार्यक्रम से दुनिया को संदेश दिया गया कि भारत पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है। 2022 तक आगरा प्लास्टिक फ्री होगा। यमुना में सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के अलावा ताज की 500 मीटर की परिधि को पॉलीथिन फ्री जोन। शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए एक ही बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक के प्रयोग को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। पानी की बोतल, गिलास आदि के विकल्प तैयार किए जाएंगे। ताजमहल को संरक्षित करने के लिए 11 सदस्यीय एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसमें समाजसेवी, चिकित्सक और पत्रकार भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आगरा की बैठक के समक्ष आए सुझावों पर दिल्ली पर मंथन होगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...