वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी के लिए दिया ऐसा बयान, माही के फैंस भड़के
पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र धोनी एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि इस बार धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने कारनामे की वजह से नहीं बल्कि उनके लिए वीरेन्द्र सहवाग के दिए बयान की वजह से चर्चा में आए हैं। सहवाग के इस बयान से धोनी की मैदान पर वापसी और मुश्किल हो गई है। सहवाग ने कहा है कि धोनी अगर वापसी करते हैं तो वो किसकी जगह टीम में शामिल होंगे। ऋषभ पंत और केएल राहुल पहले से ही टीम में हैं और राहुल शानदार फॉर्म में हैं। सहवाग के इस बयान के बाद धोनी के फैंस में भी काफी रोष है।
यह खबर भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी प्रशंसक के लिए टिकट का इंतजाम करते हैं धोनी
न्यूजीलैंड की हार पर दी अपनी राय
एक इवेंट में सहवाग ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में हार की कई वजहें थीं। उनकी टीम हमसे वनडे और टेस्ट में बेहतर है। हमारी टीम न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज में कम अंतर से हारी थी। टी-20 मैचों में कमबैक करना हमेशा कठिन होता है। सहवाग ने विराट कोहली की टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन पर भी अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह क्लासिक बल्लेबाज हैं और हर महान खिलाड़ी के जीवन में भी ऐसा एक वक्त आता है। हम रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, स्टीव वॉ का उदाहरण देख सकते हैं।
टी-20 मैचों में नहीं लगा सकते अनुमान
सहवाग ने टी-20 वर्ल्ड कम को लेकर भी अपनी राय जाहिर की उन्होंने कहा कि टी-20 मैचों को लेकर आप अनुमान नहीं लगा सकते। इसमें होने वाले मैचों में कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और मैच का रुख पलट सकता है। सहवाग ने हार्दिक पंड्या के बारे में कहा कि हार्दिक के टीम इंडिया में वापस लौटने से टीम को काफी फायदा होगा, उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी। सहवाग इससे पहले भी टीम के चयन को लेकर अपनी राय जाहिर करते रहते हैं।
यह खबर भी पढ़ें- धोनी ने की अपनी बेटी से छह भाषाओं में बात, वीडियो वायरल
धोनी का है शानदार रिकॉर्ड
महेन्द्र सिंह धोनी ने वनडे और टेस्ट दोनों ही फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई है। उन्होंने रिकार्ड 332 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड कायम किया है। धोनी 10000 रन बनाने वाले भारत के पांचवें और विश्व के 13वें बल्लेबाज है। वह 300 वनडे खेलने वाले देश के छठवें भारतीय खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 121 स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। एक विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन 183 बनाने का रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने सबसे ज्यादा 9 बार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
लोकप्रियता में कोहली को भी पीछे छोड़ा
धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने लोकप्रिय हैं, उससे ज्यादा बाहर भी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे की बात करें तो भारत में पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकप्रियता के मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्हें इस सर्वे में 15.66% अंक मिले हैं। वहीं महिलाओं में मैरी कॉम पहले नंबर पर रही हैं, उन्हें 10.36% अंक प्राप्त हुए हैं। पुरुषों की लिस्ट को देखें तो महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 8.58% अंक मिले हैं। तीसरे नंबर पर टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा हैं, उन्हें कुल 8.02% अंक मिले हैं। बराक ओबामा 7.36% प्रतिशत अंकों के साथ चौथे, बिल गेट्स 6.96% अंकों से साथ पांचवें, अमिताभ बच्चन 6.55% अंकों के साथ छठवें, सचिन तेंदुलकर 5.81% अंकों के साथ सातवें, विराट कोहली 4.46% अंकों के साथ आठवें, शाहरुख खान 3.63% अंकों के साथ नौवें, जैकी चेन 3.44% अंकों के साथ दसवें नंबर पर काबिज हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...