दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ियों में इस भारतीय ने मारी बाजी
भारतीय खिलाड़ियों के प्रशंसकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म सेमरश (SEMrush) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में पहले तीन स्थानों पर लगातार दूसरे साल तीन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली लोकप्रियता के मामले में दुनिया में सबसे आगे हो गए हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में जनवरी से लेकर सितंबर तक कोहली एक महीने में औसतन 20 लाख बार सर्च किए गए हैं। वहीं, धोनी और रोहित एक महीने में औसतन 10 लाख बार सर्च किए गए हैं। खास बात यह कि यह सर्च 2018 के मुकाबले 2019 में डेढ़ गुना बढ़ गई।
इस बीच, खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम भी 2019 में सबसे ज्यादा बार सर्च की गई है। 2018 में इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार सर्च की गई थी। वेस्टइंडीज की टीम दोनों ही साल में तीसरे नंबर पर रही। विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। उन्हें लगातार 10 महीने खेलने के बाद आराम दिया गया है। विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...