व्हाट्सअप ने यूजर्स को दिया ये बेहतरीन फीचर, तुरंत करें अपडेट
सोशल मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सअप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। कंपनी समय-समय पर इसको लेकर अपडेट जारी करती रहती है, जिससे इसमें तमाम तरह के फीचर्स बढ़ जाते हैं। इस बार कंपनी ने अपने हालिया में व्हाट्सअप पर एक बड़ा फीचर दे दिया है। अब यूजर्स अपने व्हाट्सअप पर डार्क थीम लगा सकते हैं। इससे पहले केवल सफेद थीम इनबिल्ट थी। व्हाट्सअप पर डार्क थीम के फीचर्स का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
आपको बता दें कि डार्क थीम एंड्राइयड 10 का सबसे पसंदीदा फीचर है। इसमें यूजर्स अपने पूरे मोबाइल की थीम बदल सकता है। लेकिन व्हाट्सअप पर डार्क थीम का कोई असर नहीं पड़ता था।
यह खबर भी पढ़ें- इस भारतीय ने व्हाट्सअप में पकड़ी बड़ी खामी, कंपनी ने दिया इतना बड़ा इनाम
इस तरह बदल सकते हैं थीम
व्हाट्सअप पर डार्क थीम की काफी समय से मांग की जा रही थी। फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सअप ने अपने हालिया वर्जन 2.20.64 में डार्क थीम का ऑप्शन दे दिया है। इसको लगाने के लिए आपको व्हाट्सअप की सेटिंग में जाना होगा, इसके बाद चैट्स का ऑप्शन ओपेन करना होगा। यहां आपको डिस्प्ले कैटेगरी में थीम का ऑप्शन मिलेगा। जिसमें डार्क थीम सेलेक्ट की जा सकती है। ये थीम लगाने के बाद आपको चैट बॉक्स का कलर डार्क मिलेगा। इस थीम का ऑप्शन पाने के लिए आपको केवल प्ले स्टोर पर जाकर व्हाट्सअप को अपडेट करना होगा। अगर आप एंड्राइय वर्जन 9 या उससे नीचे का वर्जन इस्तेमाल करते हैं तो आप व्हाट्सअप की सेटिंग से ये फीचर्स लगा सकते हैं। वहीं एंड्रायड 10 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स मोबाइल के डिस्प्ले ऑप्शन में जाकर डार्क थीम ऑन कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें- व्हाट्सअप ग्रुप्स से साड़ी बेचकर हर महीने डेढ़ लाख कमाती है यह महिला
डार्क थीम के हैं ये फायदे
व्हाट्सअप पर डार्क थीम लगाने के कई फायदे भी हैं। इससे आंखों को राहत तो मिलती ही है। वहीं इससे बैटरी की बचत भी होती है। रात में व्हाट्सअप का इस्तेमाल करने के दौरान आंखों को परेशानी महसूस नहीं होती। कंपनी ने अपने ब्लॉग में बताया वो काफी समय से इस फीचर पर रिसर्च कर रही थी। कंपनी का फोकस पढ़ने की क्षमता और सूचना के प्रवाह पर था। साथ ही रंग का चयन भी ऐसा करना था जो एंड्राइयड और आईओएस की कलर स्कीम से मेल खाते हों।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...