WHO व्हॉट्सऐप पर देगा कोरोना वायरस से जुड़ी सही जानकारी, ये है तरीका
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को व्हॉट्सऐप पर एक हेल्थ अलर्ट लॉन्च किया है। इस हेल्थ अलर्ट के जरिए अब व्हॉट्सऐप का कोई भी यूजर विश्व स्वास्थ्य संगठन से सवाल पूछ सकता है। WHO अब इसके जरिए आपको 24 घंटे कोरोना वायरस से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा। आप चाहें तो अपने सवाल भी इस नंबर भी पूछ सकते हैं।
इसके लिए आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन का उपलब्ध कराया गया नंबर 41 79 893 1892 अपने कॉन्टेक्ट्स में सेव करना है। इसके बाद व्हॉट्सऐप मैसेज से आपको 'Hi' लिखकर भेजना है। इससे आपके नंबर पर डब्ल्यूएचओ कई जानकारियां देगा। ये मैसेज दिनभर आपके नंबर पर आते रहेंगे।
इसके अलावा व्हॉट्सऐप कोरोना वायरस सूचना हब के जरिए भी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। आप whatsapp.com/coronavirus पर जाकर ये जानकारी ले सकते हैं। डब्ल्यूएचओ की साइट पर भी कोरोना वायरस से जुड़ी सारी जानकारी मिल रही है। ये हेल्थ अलर्ट आपको संक्रमण से बचने, ट्रैवल एडवाइजरी और कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए जैसी सारी जानकारी मिलेगी। अभी तो यह सेवा सिर्फ अंग्रेजी में ही मिल रही है लेकिन जल्द ही बाकी कई भाषाओं में भी शुरू होगी।
भारत सरकार भी दे रही जानकारी
भारत सरकार ने भी एक नंबर जारी किया है। जिसे आप अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव करके व्हॉट्सऐप पर कोरोना वायरस से जुड़ी सही जानकारी पा सकते हैं। यह नंबर 9013151515 है। इस नंबर भी Hi भेजकर आपको जानकारी मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...