CM का फैसला चुनाव के बाद: मुलायम
अखिलेश की लोकप्रियता से जलते हैं मुलायम: शिवपाल
रामगोपाल यादव ने एक बार फिर अपने भाई मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'मुलायम सिंह यादव को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है। हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा।'
CM का फैसला चुनाव के बाद: मुलायम
पार्टी के अंदर चल रहे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर सुलह का नया फॉमूर्ला दिया। हालांकि इस कांफ्रेंस में खुद अखिलेश यादव नहीं मौजूद थे। इसलिए चर्चाओं को और बल मिला कि अभी कुछ ठीक नहीं है।
पत्रकारों को जवा देते हुए मुलासम सिंह ने कहा , ‘पार्टी एक है और परिवार एक है’। अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर मुलायम बोले अभी वो CM है चुनाव के बाद अगर पार्टी जीतती है तो सभी लोगों की सहमति के बाद ही इस पर फैसला किया जाएगा। मुलायम सिंह ने कहा कि रामगोपाल यादव की किसी बात को महत्व नही है।
पाकिस्तान में आतंकी हमला, 58 कैडेट्स की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमले में 58 कैडेट्स की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हो गए हैं। ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि 2 आतंकियों ने खुद को बम से उड़ा लिया। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां 3 की हालत नाजुक है।
धोनी पर डाक विभाग ने जारी किया स्पेशल कवर
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर झारखंड डाक परिमंडल द्वारा स्पेशल कवर यानि इनवेलप का विमोचन किया गया। विमोचन के समय इसके साथ सचिन तेंदुलकर वाला 20 रुपए का स्टांप चिपकाया गया है। इसे आने वाले 26 अक्टूबर को रांची में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच के अवसर पर जारी किया जाएगा।
WTA रैंकिंग से हटाई गईं मारिया शारापोवा
रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने अपनी विश्व रैंकिंग से हटा दिया है। डब्ल्यूटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गई। डोपिंग की दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित चल रहीं शारापोवा पिछले सप्ताह जारी विश्व रैंकिंग में 93वें पायदान पर थीं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...